फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भारत को जानो प्रतियोगिता में 15 कॉलेजों के विद्यार्थी हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारत विकास परिषद हाथरस शाखा द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय प्रतियोगिता के प्रथम चरण में हाथरस के 15 इंटर कालेजों के विद्यार्थियों भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत को जानो के प्रांतीय प्रभारी देवेंद्र मोहता ने भारत माता, स्वामी विवेकानंद के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। परिषद के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव डॉ. मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने देवेंद्र मोहता का प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक ऋषि वार्ष्णेय, सह संयोजक मुकेश गोयल ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जिले के 15 इंटर कालेजों में लगभग दस हजार विद्यार्थियों ने लिखित प्रतियोगिता में भाग लिया। जूनियर वर्ग में छह, सात व आठ के बच्चे व सीनियर वर्ग में नौ से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर वंदना गोटेवल, ममता वार्ष्णेय, दुर्गेश गुप्ता, पुनीत अग्रवाल, अनिल वार्ष्णेय, राकेश वार्ष्णेय, राकेश गौड़, नितिन वार्ष्णेय, योगेश बंसल, गिरधर वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय, कपिल वार्ष्णेय, रघुकुल तिलक दुबे, विवेक बग्गा, संजीव जैन, बीपी सिंह, प्रांतीय संपर्क प्रमुख तरुण अग्रवाल, आनंद गोयल, स्वतंत्र गुप्ता आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें