फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : छात्र को युवकों ने मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रंजिशन एक छात्र के साथ झुंड में आए युवकों ने मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। छात्र के साथ उसे घायल होने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर छात्र के गांव के युवकों की जिला अस्पताल में भीड़ लग गई। मारपीट के आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने के लिए कोतवाली सदर में तहरीर दी गई।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला दुर्जी शहजादपुर निवासी भोला पुत्र दिगंबर सिंह शहर के सरस्वती इंटर कॉलेज में पढ़ता है। बताया जा रहा है कि कॉलेज की छुट्टी के वक्त क्लास से बाहर निकलते वक्त एक छात्र से भोला का हाथ लग गया था। इस बात को लेकर गुस्साए आरोपी छात्र ने अपने साथियों को बुला लिया और फिर भीड़ में आए युवकों ने भोला के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट करने वाले युवक लोगों को आते देख मौके से फरार हो गए। मारपीट में घायल हुए भोला को उसके साथियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसके गांव के लोग भी पहुंच गए। परिवार के लोग भोला को कोतवाली सदर लेकर पहुंचे। वहां आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें