फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आचार संहिता उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटें

विज्ञापन
हाथरस: कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शिक्षक और स्नातक विधान परिषद सदस्य के चुनाव की तैयारियां अब जिला प्रशासन ने भी शुरू कर दी हैं। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने शनिवार को इस संबंध में प्रभारी अधिकारियों और सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की।
डीएम ने कहा कि जिले में नौ मतदान केंद्र और 31 बूथ बनाए गए हैं। शिक्षक खंड के 3,015 मतदाता एवं स्नातक के 15,538 मतदाता हैं। उन्होंने सभी बूथों और मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई शिकायत मिलती तो उसको गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी दशा में नहीं होना चाहिए। उन्होंने तत्काल कंट्रोल रूम की स्थापना करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर को निर्देश दिए कि मतदान केंद्र पर जो भी मतदाता आते हैं, उनको थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही मतदान के लिए भेजें। यदि किसी व्यक्ति का तापमान अधिक पाया जाता है तो उसे यह बता दें कि उसका मतदान सबसे अंत में कराया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें