फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बच्चों के विवाद को लेकर हुआ पथराव, कई लोग घायल

विज्ञापन
हाथरस: गांव जैतपुर में पथराव में घायल एक महिला - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जैतपुर में बच्चों में हुई गाली गलौज को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। इसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर मुरसान कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश भी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
शबनम निवासी जैतपुर कोतवाली मुरसान ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने घर पर बैठी हुई थी। तभी मोहल्ले के रहने वाले एक परिवार के लोग अचानक उसके घर में घुस आए और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों द्वारा जैसे तैसे उन्हें समझा-बुझाकर अलग किया गया, लेकिन उन लोगों ने फिर से अपने घर की छत पर खड़े होकर पथराव कर दिया, जिसमें उसका बेटा, पड़ोसी काजल, शबाना सहित अन्य लोग चोटिल हो गए हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें