फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पटाखे जलाने के विरोध पर किया पथराव, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में घर के बाहर आतिशबाजी करने का विरोध करने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
सिकंदराराऊ रोड स्थित गांव सलेमपुर में रवि कुमार के परिवार के बच्चे घर के नीचे पटाखे चला रहे थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों ने पटाखे चलाने का विरोध किया। इसी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। देर रात हुई मारपीट से गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने छतों से ईंट फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस को दे दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने झगड़े में घायल हुए अलताफ, शब्बीर और अनीस को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली हाथरस जंक्शन में तहरीर दी है। कोतवाली हाथरस जंक्शन थानाध्यक्ष रितेश कुमार का कहना है कि पटाखे चलाने को लेकर मारपीट हुई है। पथराव की बात गलत है। तहरीर के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें