न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कस्बा की पारस कॉलोनी के बंद मकान का ताला तोड़कर बदमाश सामान चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
पारस कॉलोनी सोनू वार्ष्णेय पुत्र सुभाष वार्ष्णेय शनिवार की देर रात खाना खाकर अपने मकान में सो रहे थे। नजदीक ही उनका दूसरा मकान है। इस मकान का उपयोग दुकान का सामान भरने के लिए गोदाम के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। बताते हैं कि गोदाम वाले पुराने मकान में बदमाश ताला तोड़कर घुस गए और कीमती सामान चोरी कर ले गए।
रविवार की सुबह मकान मालिक पुराने मकान में शौच के लिए गया तो देखा मकान के ताले टूटे हुए हुए थे। अंदर झाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। तत्काल उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।