फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: शिव मंदिर में तोड़ीं प्रतिमाएं, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
हाथरस: शिव मंदिर में प्रतिमाएं टूटने पर मौके पर पहुंची पुलिस जानकारी करती हुई। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर से सटे गांव गिजरौली में किसी शरारती तत्व ने शुक्रवार की रात्रि को शिव मंदिर में सभी प्रतिमाओं को खंडित कर दिया। सुबह जब लोगों ने वहां प्रतिमा क्षतिग्रस्त देखीं तो भीड़ लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने यह काम किया है। वहीं मंदिर में दूसरी प्रतिमा स्थापित कराने का काम ग्रामीण शुरू करा रहे हैं।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित गांव गिजरौली में ग्राम समाज की भूमि पर एक शिव मंदिर बना हुआ है। बताते हैं कि रात्रि में किसी ने वहां प्रतिमाओं को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों ने यह स्थिति देखी तो भीड़ लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों को यह शक था कि किसी ने माहौल बिगाड़ने के मकसद से यह काम किया है। बाद में ग्रामीणों ने दूसरी प्रतिमाएं लगवाने की बात कही। इधर, कोतवाली निरीक्षक ने कहा कि एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने यह काम किया है। किसी तरह का कोई तनाव नहीं है। स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें