फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने गांव सिंर्घर में किया स्कूल के अतिरिक्त कक्ष का शिलान्यास

विज्ञापन
हाथरस : ग्राम सिर्घर में प्राथमिक विद्यालय के स्कूल कक्ष का शिलान्यास करते भाजपा के प्रदेश उपाध्? - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सिंघर्र में प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्षा कक्ष का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज ने किया। उन्होंने योगी और मोदी सरकार को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के नेतृत्व में प्रदेश लगातार उन्नति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने इन योजनाओं का लाभ लिया है। सरकार की योजनाओं से पंचायत चुनाव में पार्टी का परचम लहराएगा। कार्यक्रम के अगले चरण में ग्राम लढ़ौटा में प्रदेश उपाध्यक्ष ने गरीब, असहाय और दिव्यांगों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही मानवता की सच्ची सेवा है। इससे बड़ा पुनीत कार्य कोई नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रेमपाल सिंह सोलंकी, विक्रम सिंह जादौन, ध्रुव शर्मा, कोमल सिंह तोमर, सोमेश सोलंकी, सुभाष सिंह चौहान, शैलेश तोमर, कांता पचौरी, रघुवीर शर्मा, राकेश गुप्ता, चौधरी छीतरमल, श्यामवीर सिंह,सुमित शर्मा, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, लोकेंद्र प्रताप सिंह, करुण प्रकाश सोलंकी, महाराज सिंह, जीतू तोमर, भूप्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें