फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सीएचओ की तैनाती कर हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र करें चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विकास खंड हाथरस के ग्राम पंचायत बघराया में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए गए कार्यों, पंचायत भवन, हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र का डीएम रमेश रंजन ने निरीक्षण किया। डीएम ने पुराने पंचायत भवन की मरम्मत कर पुस्तकालय बनाने, पानी की पाइप लाइन डालने के लिए की गई सड़कों की खुदाई की मरम्मत कराने तथा हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र पर सीएचओ की तैनाती कर संचालन कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने पंचायत सचिव को पंचायत भवन में नियमित रूप से बैठने एवं ग्रामीण स्तर की समस्याओं का समाधान करने तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं के पात्र लाभार्थियों के आवेदन ऑनलाइन कराने के निर्देश दिए। डीएम ने हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यहां साफ-सफाई न होने तथा फर्नीचर आदि की व्यवस्था संतोषजनक न होने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हुए सीएचओ की तैनाती कर केंद्र को नियमित रूप से संचालित कराने के निर्देश दिए।
अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण इमरान खान ने बताया कि ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 5.8 किमी पानी की पाइप लाइन डाली गई है। ट्यूबवेल की स्थापना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत नगला मान में पंचायत भवन तथा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान ने बताया कि पंचायत सहायक द्वारा कोई कार्य नहीं किया जा रहा। कार्यों में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। डीएम ने खंड विकास अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें