न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के लाला नगला स्थित मंदिर से जाहरवीर महाराज सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को गोगाजी (जाहरवीर बाबा) की गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ कमेटी के पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना व आरती कर किया। शोभायात्रा में दो दर्जन से अधिक झांकियां व कई बैंड चार चांद लगा रहे थे। शोभायात्रा का कई जगह आरती उतार कर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शहर में शोभायात्रा को लेकर तोरण द्वारा बनाए गए। देर रात तक शोभायात्रा की शहर में धूम रही।
शोभायात्रा शहर के विजयनगर, बासमंडी, गांधीचौक, घासमंडी, बुर्जवाला कुंआ, घंटाघर, रामलीला मैदान, बैनीगंज, घंटाघर, बुर्जवाला कुआ, चावड़गेट, सरक्यूलर रोड, नयागंज सब्जी मंडी, निजिहाई, हलवाई खाना आदि मुख्य मार्गों से होते हुए शहर के सादाबाद गेट स्थित अंगूमल धर्मशाला पर पहुंची। शोभायात्रा में ग्वालियर, मेरठ के बैंडों पर चल रहे भक्तिगीतों पर थिरकते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में महाकाल, भस्म आरती, कालिया संवाद, नरसिंह भगवान हनुमान जी महाराज, कैला मइया, लक्ष्मीनारायन भगवान, देशभक्ति से संबधित कारगिल झांकी, बाग वाली मइया की झांकी सहित दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल रहीं।
इस मौके पर मेला अध्यक्ष मोहन लाल गोस्वामी, महामंत्री अजीत यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता, कोषाध्यक्ष मदन गोपाल वार्ष्णेय, राहुल चौधरी, विष्णु वार्ष्णेय, रजत अग्रवाल, प्रेम वर्मा, योगेश, पंडित कृष्ण दत्त शर्मा शास्त्री, ओमप्रकाश, आनंद वार्ष्णेय, गुलशान वार्ष्णेय, कन्हैया वार्ष्णेय, तेजपाल सिंह, मुकेश रावत, रानू जैन, तुलसी गोस्वामी, मनोज, योगेश, कैलाश चंद्र भगत जी, श्याम अग्रवाल, बौबी अग्रवाल, लकी वार्ष्णेय, प्रवीन वार्ष्णेय, शैलेंद्र सांवलियां, राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। संवाद