फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: केक काटकर और मिठाई बांटकर पूर्व सीएम अखिलेश का जन्मदिन मनाया सपाइयों ने

विज्ञापन
हाथरस: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते सपाई। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सपाइयों ने केक काटकर व मिठाई वितरित कर मनाया। इस मौके पर उनकी लंबी उम्र की कामना की गई।
रावत नगर स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी के जिला कार्यालय पर इस मौके पर हुए कार्यक्रम में एमएलसी जसवंत यादव और जिलाध्यक्ष ओमवती यादव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर सपा की आह्वान पत्रिका का भी वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वह इस पत्रिका को जन-जन तक पहुंचाएं, जिससे सरकार की जनविरोधी नीतियां जनता के सामने उजागर हो सकें।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि आज किसान, मजदूर, गरीब, छात्र, बेरोजगार, व्यापारी सभी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। अगर इन वर्गों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो आगे और ज्यादा भयावह परिणाम होंगे। इस मौके पर महेंद्र सिंह सोलंकी, रामनारायण काके, मूलचंद निम, रोहिताश यादव, चौ. मेहराजुद्दीन, बालकृष्ण यादव, श्रीराम यादव, गौरीशंकर बघेल, हीरेंद्र सिंह, विजेंद्र, संजीव, शिव कुमार वार्ष्णेय, ताजेंद्र निम, विवेक यादव आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 47 वें जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं हाथरस विधानसभा पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके ने कार्यकर्ताओं के साथ कभी स्थानों पर गरीबों को भोजन कराया और फल वितरित किए। लोगों को खाना खिलाया और फल वितरित किए। इस मौके पर उनके साथ नगर अध्यक्ष मोहम्मद इशाक शाह, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गंगा सिंह सेंगर, विधानसभा महासचिव टेकपाल कुशवाहा, हाजी नवाब हसन, आस मोहम्मद, जाकिर कुरैशी, श्रीराम यादव, आजाद, डॉक्टर पप्पू ,अशोक कुमार दिवाकर, शिवम वाल्मीकि, कमालुद्दीन मलिक, सुनील कुमार दिवाकर, सोनपाल दिवाकर फौजी आदि लोग साथ रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें