फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सटोरिया चतुरा व उसके भांजे ने किया समर्पण, कोर्ट ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गैंगस्टर एक्ट के एक मुकदमे में फरार चल रहे सट्टा किंग चतुरा और उसके भांजे राजेश ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। यहां से न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया।
उल्लेखनीय है कि एसपी के निर्देश पर पिछले दिनों सटोरियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया था। कई स्थानों पर दबिश दी गई थी। तीन दर्जन से ज्यादा सटोरिए पकड़े भी गए थे। हालांकि, सट्टा किंग चतुर्भुज गुप्ता उर्फ चतुरा पुलिस के हाथ नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसके और उसके भांजे राजेश उर्फ कूकू के खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को सट्टा किंग चतुरा व उसके भांजे ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। न्यायालय ने वहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें