भारत बंद के ऐलान के बाद पुलिस और प्रशासन काफी सतर्क देखा गया। शहर में इसका असर देखने को नहीं मिला, लेकिन किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शहर के प्रमुख बाजारों का भ्रमण किया।
एसपी ने बाजार के साथ-साथ रेलवे स्टेशन का भ्रमण कर कानून व्यवस्था का लिया जायजा। व्यापारी नेता अशोक बागला सहित कई अन्य व्यापारी भी उनके साथ थे। एसपी ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।