हाथरस : सादाबाद में हादसे में कांवड़ियों की मौत के बाद एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय शर्मा
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद/हाथरस।
सादाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर भीषण हादसे के बाद एनएचएआई की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने वहां सेफ कोन लगवाए। प्रोजेक्ट मैनेजर ने निरीक्षण किया और जानकारी हासिल की।
उल्लेखनीय है कि आगरा अलीगढ़ हाइवे पर सुरक्षा के इंतजाम पर्याप्त नहीं है। मार्ग पर जगह-जगह कट बने हुए हैं। ये भी हादसे भी हादसों को न्योता दे रहे हैं। इस पर आज तक एनएचआई ने कतई ध्यान नहीं दिया। बारिश के मौसम में दुर्घटनाओं को राकने पर भी एनएचआई ने ध्यान नहीं दे रहा है। शुक्रवार की रात को कांवड़ियों की मृत्यु के बाद शनिवार की सुबह एनएचआई के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय शर्मा व टोल मैनेजर सादाबाद घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद यह सामने आया कि मार्ग की हालत तो सही है। मार्ग पर रिफ्लेक्टर का अभाव है। मार्ग पर सांकेतिक चिह्न की कमी पाई गई। इस पर एचएचआई के अधिकारियों ने खामियों को को दूर करने के निर्देश।
कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करीब एक किलोमीटर तक सेफ कोन लगवाए। इस मामले में एनएचआई के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय शर्मा का कहना है कि जो दुर्घटना हुई है, वह बहुत ही दुखद है। सड़क में कोई कमी नहीं है। हादसा ओवर स्पीड के कारण हुआ है। विभाग द्वारा पेट्रोलिंग के लिए जो गाड़ियां दी गई है। उसका क्षेत्र 50 किलोमीटर का है। सूचना मिलने पर वह जल्द पहुंचती हैं। जिन स्थानों पर रिफ्लेक्टर या रोड से संबधित कोई बोर्ड नहीं है, वह लगवाए जा रहे हैं। संवाद