फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : निष्पक्ष मतदान को एसपी ने जारी की िवश्वास पर्ची

विज्ञापन
हाथरस : पंचायत चुनाव के चलते विश्वास पर्ची बांटतीं सीओ सिटी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस लोगों को स्वतंत्र मतदान के लिए जागरूक करेगी। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक ने एक ‘विश्वास पर्ची’ जारी की है। इस पर्ची को पुलिस के अधिकारी गांव-गांव में चौपाल लगाकर मतदाताओं को बांटेंगे और स्वतंत्र मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

विश्वास पर्ची लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए जागरूक करने की हाथरस पुलिस की अहम पहल है। यदि कोई व्यक्ति लोगों को मतदान करने से डराएगा, धमकाएगा या धन, वस्तु और शराब आदि का प्रलोभन देता है अथवा प्रधान पद के प्रत्याशियों या ग्रामवासियों को किसी प्रकार की समस्या चुनाव के दौरान होती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को विश्वास पर्ची के पीछे लिखे नंबरों पर दे सकेंगे। सूचना देने वाले की पहचान को गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें