फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पुलिस लाइन में लगे टीकाकरण शिविर का एसपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में शिविर लगाकर किए जा रहे टीकाकरण की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचाव के निर्देश दिए। बता दें कि पुलिस लाइन में स्वास्थ्य विभाग की टीम शिविर लगाकर पुलिसकर्मियों के परिजनों को टीका लगा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को एसपी विनीत जायसवाल ने टीकाकरण की स्थिति देखी और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वह अपने सभी परिजनों, जिनकी आयु 45 वर्ष से ऊपर है, उनका टीकाकरण करा लें। साथ ही एसपी ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए फेस मास्क, सैनिटाइजर, साबुन, फेस शील्ड, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन सी व अन्य टैबलेट की उपलब्धता भी जानी। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि वह कोविड गाइडलाइन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें