फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एसपी ने गणतंत्र दिवस की परेड के पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

विज्ञापन
हाथरस : गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण करते एसपी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बुधवार को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। सीओ सिटी रुचि गुप्ता ने परेड कमांडर के रूप में समस्त परेड के साथ पुलिस अधीक्षक को सलामी दी। परेड में कुल छह टोली भाग ले रही हैं, जिसमें सिविल पुलिस, पीएसी और महिला पुलिस की टोलियां हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त दो टोलियां प्रशिक्षु आरक्षियों की भी हैं। एसपी ने पूर्वाभ्यास के दौरान आने वाली कमियों को सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। सीओ व प्रतिसार निरीक्षक को परेड ग्राउंउ की समुचित साज-सज्जा व सफाई के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर आगंतुकों के बैठने आदि की व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें