हाथरस : गोकशी के आरोपियों को गिरफ्तार करने पर एसपी को सम्मानित करते अखिल भारतीय गोरक्षा परिषद के ?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मुठभेड़ के बाद गोकशी के आरोपियों को गिरफ्तार करने पर अखिल भारतीय गोरक्षा परिषद ने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया है। अखिल भारतीय गोरक्षा परिषद के प्रदेश महामंत्री कल्पेश शर्मा के नेतृत्व में बृज प्रांत और जिला टीम के साथ पहले पुलिस अधीक्षक का माल्यार्पण कर और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मान किया गया।
इसके बाद सभी पदाधिकारी कोतवाली चंदपा पहुंचे और पूरी पुलिस टीम का माल्यार्पण कर व प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मान किया। इस मौके पर कृष्णगोपाल शास्त्री, पीयूष चौहान, रविकांत दीक्षित, विमल ठेनुआं, सौरभ ठाकुर, दीपक शर्मा, दुर्गेश पाठक, सुनीता वर्मा आदि मौजूद थीं।