फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: एसपी ने पेट्रोल पंपों पर परखे सुरक्षा के इंतजाम

विज्ञापन
हाथरस: शहर में पेट्रोल पंप पर चेकिंग करते एसपी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को जिले की विभिन्न पेट्रोल पंपों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। पेट्रोल पंप मालिकों को सुरक्षा इंतजामों को लेकर निर्देशित भी किया।
एसपी विनीत जायसवाल ने पेट्रोल पंप के मालिकों और कर्मियों से वहां उपलब्ध सुरक्षा इंतजामों और उपकरणों की जानकारी ली। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप स्वामियों को निर्देशित किया कि पेट्रोल पंपों की सुरक्षा के दृष्टिगत आने-जाने वाली सड़कों को कवर करते हुए सीसीटीवी कैमरे लगवाकर इन्हें सुचारु रूप से चलवाया जाए। एसपी ने पेट्रोल पंप पर उपलब्ध पुलिस चेकिंग रजिस्टर को भी चेक किया, जिसमें संबंधित थाना प्रभारी, बीट चौकी प्रभारियों व अन्य अधिकारियों के नंबर नोट कराए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें