पुराने कचरे के पहाड़ से भी मिल रही निजात
नए प्लांट के साथ-साथ सीवेज फार्म पर वर्षों से जमा पुराने कचरे (लिगेसी वेस्ट) के निस्तारण पर भी तेजी से काम चल रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत यहां लगे पुराने प्लांट के माध्यम से पिछले एक साल में करीब 15 हजार मीट्रिक टन कचरा साफ किया जा चुका है। बीच में तकनीकी कारणों से यह प्लांट बंद रहा था, लेकिन अब इसे दोबारा सुचारू रूप से चलाकर पुराने ढेर को खत्म किया जा रहा है।
आमजन और शहर को होंगे ये बड़े लाभ
- प्रदूषण से राहत : सड़कों और डंपिंग ग्राउंड पर कूड़ा जलाने की प्रवृत्ति रुकेगी, जिससे शहर की हवा साफ रहेगी और धुएं से होने वाली सांस की बीमारियों में कमी आएगी।
- गंदगी और बदबू से छुटकारा : रिहायशी इलाकों के पास कूड़ा जमा न होने से मक्खी-मच्छरों का प्रकोप कम होगा और संक्रामक रोगों का खतरा टलेगा।
- बेहतर स्वच्छता रैंकिंग : कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण से स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग सुधरेगी और सुंदरता बढ़ेगी।
- पर्यावरण संरक्षण : खाद बनने और रीसाइक्लिंग होने से जमीन और भूजल को प्रदूषित होने से बचाया जा सकेगा।