फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सीवेज फार्म पर रोजाना निस्तारित होगा 60 टन कचरा, 4.5 करोड़ से लग रहा प्लांट, सड़कों पर नहीं जलेगा कूड़ा

Tue, 17 Nov 2026 12:32 PM IST
Chaman Kumar Sharma कमल वार्ष्णेय, अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में सीवेज फार्म पर 4.5 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट स्थापित किया जा रहा है, इससे रोजाना 60 टन कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण हो सकेगा।
विज्ञापन
नगर पालिका सीवेज फार्म पर लगा कचरा प्रबंधन प्लांट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सीवेज फार्म पर 4.5 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक ठोस कचरा प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इसके जयिरे शहर से निकलने वाले कूड़े में से रोजाना 60 टन कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण हो सकेगा। इससे न केवल सड़कों के किनारे लगने वाले कूड़े के ढेरों से राहत मिलेगी, बल्कि खुले में कूड़ा जलाने की समस्या पर भी पूरी तरह अंकुश लगेगा। 

विज्ञापन


शहर से प्रतिदिन करीब 200 टन कचरा निकलता है, जिसमें 50 से 55 फीसदी गीला कचरा (रसोई और सब्जियों का अवशेष), 15 से 20 फीसदी सूखा कचरा (प्लास्टिक, कागज, गत्ता, धातु आदि) और 25 से 30 फीसदी अक्रिय कचरा (सड़क की धूल व निर्माण कार्य का मलबा) शामिल होता है। नए प्लांट में इस कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में छांटा जाएगा। गीले कचरे को प्रोसेस कर जैविक खाद तैयार की जाएगी, जबकि सूखे कचरे से प्लास्टिक, कागज व धातु को अलग कर रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा। अक्रिय मलबे का उपयोग भराव या निर्माण कार्यों में किया जा सकेगा।

ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट से रोजाना 60 टन कूड़े का निस्तारण किया जा सकेगा। इस ओर तेजी से काम चल रहा है। वहीं सफाई कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि ठोस कूड़े को जलाया नहीं जाए। ट्रैक्टर, डंपर व टिपर के जरिये कूड़े को सीवेज फार्म तक पहुंचाया जा रहा है।-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद हाथरस

Trending Videos
विज्ञापन

पुराने कचरे के पहाड़ से भी मिल रही निजात
नए प्लांट के साथ-साथ सीवेज फार्म पर वर्षों से जमा पुराने कचरे (लिगेसी वेस्ट) के निस्तारण पर भी तेजी से काम चल रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत यहां लगे पुराने प्लांट के माध्यम से पिछले एक साल में करीब 15 हजार मीट्रिक टन कचरा साफ किया जा चुका है। बीच में तकनीकी कारणों से यह प्लांट बंद रहा था, लेकिन अब इसे दोबारा सुचारू रूप से चलाकर पुराने ढेर को खत्म किया जा रहा है।

आमजन और शहर को होंगे ये बड़े लाभ
  • प्रदूषण से राहत : सड़कों और डंपिंग ग्राउंड पर कूड़ा जलाने की प्रवृत्ति रुकेगी, जिससे शहर की हवा साफ रहेगी और धुएं से होने वाली सांस की बीमारियों में कमी आएगी।
  • गंदगी और बदबू से छुटकारा : रिहायशी इलाकों के पास कूड़ा जमा न होने से मक्खी-मच्छरों का प्रकोप कम होगा और संक्रामक रोगों का खतरा टलेगा।
  • बेहतर स्वच्छता रैंकिंग : कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण से स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग सुधरेगी और सुंदरता बढ़ेगी।
  • पर्यावरण संरक्षण : खाद बनने और रीसाइक्लिंग होने से जमीन और भूजल को प्रदूषित होने से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें