न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
क्षेत्र के गांव कोटा के निकट दो बाइक सवार युवकों को पुलिस किसी मामले में पूछताछ के लिए ले गई। इस दौरान यह हल्ला मच गया कि इन युवकों का अपहरण हो गया।
बाद में यह स्पष्ट हुआ कि एसओजी इन्हें किसी मामले में पूछताछ के लिए ले गई है। चंदपा क्षेत्र के गांव रंगपुरा निवासी दो युवक मुरसान क्षेत्र के गांव कोटा आए थे। शुक्रवार की देर शाम लौटते समय इन्हें कुछ लोग अपने साथ पकड़ कर ले गए।
इस पर यह हल्ला मच गया कि दोनों युवकों का अपहरण हो गया है। सूचना पाकर चंदपा और मुरसान पुलिस वहां पहुंच गई। बाद में जब छानबीन की गई तो यह स्पष्ट हुआ कि इन्हें एसओजी किसी मामले में पकड़कर ले गई है।