फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सांप ने चार लोगों को डसा, एक किशोर की मौत

विज्ञापन
हाथरस : सर्पदंश से मृत किशोर का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ/हाथरस।
विज्ञापन

बारिश का मौसम शुरू होते ही जिले में सर्पदंश की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बुधवार को क्षेत्र के गांव के गिनौली किशनपुर में खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गए एक किशोर को सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके अलावा सासनी के गांव अकबरपुर और अखैपुर में दो महिलाओं समेत तीन अन्य लोगों को सांप ने डंस लिया। इसमें एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गिनौली किशनपुर निवासी जगदीश दिवाकर के पुत्र अभिषेक कुमार दिवाकर पुत्र (15) अपने खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गया था। चारा काटते समय खेत में मौजूद फनियल जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। सर्प के डसने से अभिषेक की हालत बिगड़ गई, उसकी चीख सुनकर ग्रामीण एवं परिजन मौके पर पहुंच गए। गांव में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में किशोर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन अभिषेक को इलाज के लिए बायगीरों के पास भी ले गए। लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।
विज्ञापन

इधर, कोतवाली सासनी के गांव अकबरपुर निवासी किशन लाल पुत्र पितंबर सिंह और विवेक पुत्र विनोद कुमार निवासी खोड़ा सहपऊ को सर्प ने डस लिया। जिन्हें परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं, इगलास रोड स्थित गांव अखैपुर निवासी रामकली पत्नी हरिसिंह को सुबह बिटोरा से उपले निकालते समय सर्प ने डस लिया। जिसको परिजन जिला अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन

रात में टॉर्च लेकर निकलें, सांप काटने पर तत्काल जाएं हॉस्पिटल
सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश ने बताया कि रात में घर से बाहर निकलते समय लोग बिना टार्च खेतों में चल देते हैं। इससे बचना चाहिए। अंधेरे में बिना टार्च के नहीं जाना चाहिए। सांप जब हमलावर दिखे तो भागना नहीं चाहिए, बल्कि उसके ऊपर कपड़ा या रूमाल फेंक देना चाहिए। अगर सांप काट ले तो उस स्थान से लगभग छह इंच पहले खूब कस कर बांध देना चाहिए। जिससे खून के सहारे नसों से होकर जहर हृदय तक न पहुंचे। मरीज को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाना चाहिए। झाड़ फूंक के चक्कर में समय नहीं गंवाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें