फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज पर काम की रफ्तार धीमी, शहरवासी परेशान

विज्ञापन
हाथरस : तालाब चौराहे पर होता ओवरब्रिज निर्माण का कार्य। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर तालाब चौराहा पर बन रहे ओवरब्रिज निर्माण की रफ्तार काफी धीमी है। इसे लेकर शहरवासी काफी परेशान है। शहरवासियों को बागल मार्ग रेलवे क्रासिंग, इगलास अड्डा, बिजली कॉटन मिल आदि रेलवे क्रासिंग पर जाम से जूझना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि शहर के लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे ने गार्डर को स्थापित करने के साथ काम को खत्म कर दिया। अब सेतु निगम द्वारा काम को किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेतु निगम को कोरोना काल के चलते आक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बीते दिनों शहर की मानव कल्याण सामाजिक संस्था ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए काम में तेजी लाने की मांग की थी। इसके बाद भी काम धीमी रफ्तार से चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें