फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पंखे में आए करंट से छह साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जंक्शन क्षेत्र के गांव पुन्नेर में बच्ची को तूफानी पंखे से करंट लग गया। जिससे बच्ची बेहोश हो गई। परिवार के लोग उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पुन्नेर निवासी सुभाष की छह साल की बेटी गुंजन घर में खेल रही थी। पास ही में तूफानी पंखा चल रहा था। पंखे के पास जाते ही बच्चे को करंट लगा और वहीं पर बेहोश होकर गिर गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची को परिवार के लोग तुरंत की बेहोश की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजन रोने-बिलखने लगे और फिर शव लेकर गांव चले गए। बच्ची की मौत से परिवार में मातम छा गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें