न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में कोराना की दूसरी लहर प्रचंड होती जा रही है। बृहस्पतिवार को एआरटीओ प्रवर्तन की कुछ तबियत खराब हुई। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में अपनी जांच कराई। जांच के दौरान वह पॉजिटिव पाए गए हैं।
इसके अलावा छह और लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं, उनमें 54 वर्षीय व्यक्ति निवासी कूपा गली सादाबाद, 56 वर्षीय महिला निवासी हाथरस जंक्शन, 30 वर्षीय युवक निवासी गांव मीतई, 40 वर्षीय युवक निवासी हाथरस शहर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब कोरोना के सक्रिय केस 46 हो गए हैं।