न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)क्षेत्र के गांव सलेमपुर में तीन अक्तूबर की सुबह मिले गोवंश के अवशेष मामले में पुलिस ने रविवार को फरार छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से डेढ़ किलो नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। इनके पास से डेढ़ किलो डायजापाम भी बरामद किया गया है।
क्षेत्र के गांव सलेमपुर में तीन अक्तूबर की सुबह मिले गोवंश के अवशेष मामले में पुलिस ने रविवार को फरार छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से डेढ़ किलो नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में हिंदू जागरण मंच के नगर सह संयोजक ने मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता के निर्देशन में कोतवाली पुलिस लगातार अभियान चलाकर शातिरों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी।
पुलिस ने रविवार को मामले में फरार चल रहे शाहीदा उर्फ शहीद मलिक पुत्र रसीद खां निवासी थाना टप्पल जनपद अलीगढ़, शहजाद पुत्र अजीज निवासी सुदेशपुर थाना चंडौस जनपद अलीगढ़, सुभान पुत्र छोटे खां निवासी बड़ासी थाना हरदुआ गंज जनपद अलीगढ़, आकिल पुत्र रहीश उम्र करीब निवासी बडासी थाना हरदुआ गंज जनपद अलीगढ़, आदिल पुत्र जगदीश निवासी सुजान थाना हाथरस जंक्शन, जगदीश पुत्र हाकिम निवासी सुजान थाना हाथरस जंक्शन को जेल भेजा है। इनके पास से डेढ़ किलो डायजापाम भी बरामद किया गया है। संवाद