न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब जिले में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक कस्बा सासनी व एक वहीं के गांव बस्गोई का शामिल है।
हसायन के गांव सलेमपुर का 22 वर्षीय युवक की कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मुरसान के 58 वर्षीय एक वृद्ध की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
शहर के डाकखाना वाली गली की एक 68 वर्षीय व 58 वर्षीय दो महिलाएं भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। जिले में जिस तरह से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है, उससे लोगों में दहशत भी बढ़ रही है।