फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: एसआईटी की जांच-पड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एसआईटी की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। शासन के आदेश पर वह अभी 10 दिन और जांच करेगी। इस क्रम में एसआईटी फिर बिटिया के गांव पहुंची और वहां फिर बिटिया के परिजनों से जानकारी ली। उनसे कई दस्तावेज भी लिए। आरोपियों के परिजनों से भी पुलिस लाइन में एसआईटी ने पूछताछ की। कई अन्य पहलुओं पर भी जांच-पड़ताल की।
उल्लेखनीय है कि चंदपा क्षेत्र में बिटिया के साथ हुई घटना के बाद तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया था। इसमें गृह सचिव भगवान स्वरूप, डीआईजी चंद्रप्रकाश, सेनानायक पीएसी पूनम शामिल हैं। एसआईटी को बुधवार को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपनी थी, लेकिन अब उसे 10 दिन तक और जांच-पड़ताल करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में एसआईटी फिर बिटिया के गांव पहुंची और पीड़ित परिवार से अन्य पहलुओं पर भी पूछताछ की। उनसे कई दस्तावेज भी लिए। आरोपियों के परिजनों से भी पूछताछ की। अधिकारियों व कर्मचारियों से भी पूछताछ का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें