फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रक्षाबंधन पर रिझा रहीं चांदी की राखियां

विज्ञापन
हाथरस : हाथरस में एक सराफ की दुकान पर चांदी की राखी खरीदतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रक्षाबंधन के मौके पर यूं तो कई आकर्षक डिजायन की राखियां ग्राहकों को रिझा रही हैं, लेकिन चांदी की राखियों को लेकर इस बार महिलाओं का रुझान अधिक देखने को मिल रहा है। बाजार में 400 रुपये से लेकर छह हजार रुपये तक कीमत में चांदी की राखियां उपलब्ध हैं। सराफा बाजार में इनकी जमकर बिक्री हो रही है। कई बहनें इन चांदी की राखियों से अपने भाइयों को रक्षासूत्र बांधेंगी।
रक्षाबंधन पर इस बार सराफा बाजार में भी चांदी की राखियां खरीदने वालों की भीड़ नजर आ रही है। बहनें इस बार चांदी की राखियां खरीदने में खासी दिलचस्पी ले रही हैं। इसके पीछे उनकी सोच है कि यह राखियां उनके भाइयों के पास अगले त्योहार तक सुरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों का कहना है कि आर्डर मिलने पर सोने की राखियां बनवाई जाती हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। उनका कहना है कि 500 रुपये तक की राखियों में करीब आठ ग्राम चांदी है। उसके बाद जैसे-जैसे कीमत बढ़ रही है, उसमें चांदी की मात्रा भी बढ़ा दी गई है। एक हजार रुपये तक की चांदी की राखियां काफी बिक रही हैं। वैसे चांदी का 20 हजार रुपये तक का ब्रासलेट भी बाजार में उपलब्ध है। संवाद
पिछले दो साल से कोरोना के चलते बाजार सुस्त था। हर बार रक्षाबंधन पर चांद की राखियां भी बिकती हैं। इस बार त्योहार को लेकर ग्राहकों में उत्साह है। बाजार चांदी की बनी राखियां बिक रही हैं। ज्यादातर इनका निर्माण भी यहीं के कारीगर कर रहे हैं।
-मोहनलाल अग्रवाल, सराफ
चांदी की राखियों की शुरुआत 400 रुपये से है। इनकी खरीदारी हो रही है। यदि कोई आर्डर देता है तो उसके लिए सोने की राखी भी बनवा दी जाती है। वैसे इस बार ऐसा नहीं हुआ है। तरह-तरह की डिजायन की यह राखियां बाजार में उपलब्ध हैं।
-विष्णु कुमार सराफ
हम तो दुकानदारों के हिसाब से माल तैयार करते हैं। इस बार भी चांदी की राखियां और डोरे मोतियों में पिरोकर बनाए हैं। रक्षाबंधन पर इनकी काफी मांग रहती है। आर्डर मिलने पर सोने के भी इसी तरह के आयटम तैयार किए हैं, जो महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं।
-अमित सोनी, स्वर्णकार
बाजार में तरह-तरह की राखियां आ रही है। चांदी की बनी राखियां और डोरे महिलाओं को काफी पसंद आ रहे हैं। तरह-तरह की डिजाइन हैं और वजन भी है। उसी हिसाब से इनकी कीमत भी है। महिलाएं भाइयों को खुश करने के लिए इस बार उनके लिए चांदी की राखियां खरीद रही हैं।
विज्ञापन

रामआधार सिंघल, सराफ
इस बार भाइयों को चांदी की राखी से रक्षासूत्र में बांधूंगी। यह राखी भाई काफी सहेजकर रखेंगे। कई तरह की चांदी की राखियां पसंद की हैं। बाजार में कई डिजायनों और अलग-अलग कीमत में चांदी की राखियां उपलब्ध हैं। हर कोई सामर्थ्य के हिसाब से राखी खरीद रहा है।
अनुपम चौधरी, ग्राहक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें