हाथरस : हाथरस ब्लॉक पसरा सन्नाटा।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विकास खंड कार्यालय सदर में तैनात कर्मचारी की कोरोना संक्रमण से मौत से यहां अन्य कर्मचारियों में खलबली मच गई है। ब्लॉक सदर में तैनात कई कर्मियों को अचानक बुखार की शिकायत आ रही हैं। कई कर्मचारियों ने तो इस कारण अपना कोरोना का टेस्ट करा लिया है और खुद को होम आइसोलेट भी कर लिया है। ब्लॉक में तैनात कर्मचारी की मौत की खबर से यहां कई तरह की चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है। इस कारण ब्लॉक परिसर में शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। यहां कर्मचारी भी नदारद रहे।