फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: विवेचना में लापरवाही बरतने पर एसआई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सिकंदराराऊ के एक एसआई के खिलाफ एसपी ने निलंबन की कार्रवाई की है। एसआई पर विवेचना में लापरवाही बरते और अभियुक्त पक्ष से रुपयों की मांग करने का आरोप है।
थाना सिकंदराराऊ में गौरव प्रकाश और संतोष के खिलाफ धारा 308 का मुकदमा दर्ज है। इसकी विवेचना एसआई सुरेंद्र सिंह मेनवाल द्वारा की जा रही थी। आरोप है कि मुकदमा संख्या 239/2020 धारा 308 की विवेचना में विवेचक द्वारा लापरवाही बरती गई। इसे लेकर क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ द्वारा अभियुक्त गौरव प्रकाश और संतोष की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया, लेकिन इसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सार्थक प्रयास नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्टे इस मुकदमा में अपने निजी स्वार्थ के लिए अभियुक्तों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उनसे रुपयों की मांग की गई। इसका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि एसआई सुरेंद्र सिंह मेनवाल को पुलिस बल की छवि धूमिल करने एवं अपने कर्तव्य पालन में घोर लापरवाही, उदासीनता बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें