फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के जन्मदिन पर छात्र रालोद ने बेचे पकौड़े व छोले-भटूरे

सार

छात्र रालोद जिला अध्यक्ष मलिक के साथ छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया।छात्रों ने ठेल लगाकर पकौड़े एवं छोले-भटूरे बेचे।छात्र रालोद जिला अध्यक्ष इरफान ने कहा कि मोदी सरकार ने नौकरी देने के बजाय सरकारी संस्थाओं को बेचने का काम किया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर छोले-भटूरे बेचता छात्र रालोद जिलाध्यक्ष इरफान मलिक। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

छात्र रालोद जिला अध्यक्ष मलिक के साथ छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। छात्रों ने ठेल लगाकर पकौड़े एवं छोले-भटूरे बेचे।
छात्र रालोद जिला अध्यक्ष इरफान ने कहा कि मोदी सरकार ने नौकरी देने के बजाय सरकारी संस्थाओं को बेचने का काम किया है। दो करोड़ प्रत्येक वर्ष नौकरी देने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री अब छात्र एवं युवाओं को धोखा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी के कार्यकाल में देश सबसे ज्यादा बेरोजगारी के दौर से गुजर रहा है। पीएम मोदी युवाओं से अच्छे दिन का वादा कर सत्ता में आए, लेकिन पूंजीपतियों के अच्छे दिन लाने के लिए काम कर रहे हैं। इरफान मलिक ने कहा कि बढ़ती महंगाई से हर वर्ग परेशान हैं। अब छात्र और युवा जागरूक हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें