फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पांच बीज विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस, स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच बीज विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

छापामारी के दौरान अधूरे दस्तावेज मिलने पर की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। तहसील सिकंदराराऊ क्षेत्र के पांच बीज विक्रेताओं को कृषि विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। छापामारी के दौरान स्टॉक रजिस्टर, बोर्ड और बिक्री रजिस्टर आदि नहीं पाए जाने पर जिला कृषि अधिकारी ने यह कार्रवाई की है। कार्रवाई से बीज विक्रेताओं में खलबली मच गई है।
पिछले दिनों जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने तहसील सिकंदराराऊ क्षेत्र में बीज विक्रेताओं के यहां छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, बोर्ड, बिक्री रजिस्टर, स्टॉक बोर्ड, रेट बोर्ड आदि अवलोकन किया था। इस दौरान जौहरी बीज भंडार, पंजाब बीज भंडार, नारायण बीज भंडार, आजाद बीज भंडार, भारत बीज भंडार के यहां स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर के साथ अन्य कागजात अधूरे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी ने इन सभी बीज विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा है कि सभी बीज विक्रेता एक सप्ताह के अंदर अपना स्पष्टीकरण कार्यालय में उपलब्ध करा दें, अन्यथा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस कार्रवाई से बीज विक्रेताओं में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें