फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: शिवध्वज शोभायात्रा से दिया गया शिव का संदेश

विज्ञापन
हाथरस: शिव संदेश शोभायात्रा में शामिल झांकी और अन्य लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
ब्रह्माकुमारीज के आनन्दपुरी कालोनी सेवा केंद्र द्वारा एक माह तक चलने वाले शिव अवतरण संदेश यात्रा कार्यक्रम की शृंखला में विष्णुपुरी मोहल्ले में सीयाराम बगीची, से शिव ध्वजारोहण का शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का कई जगह स्वागत किया गया। बुजुर्गों का सम्मान किया और बच्चों ने सांस्कृतिक झांकियां प्रस्तुत की।
विज्ञापन

आनंदपुरी कॉलोनी सेवा केंद्र के कार्यक्रम में केंद्र संचालिका बीके शांता बहन ने कहा कि सारे संसार में भारतीय संस्कृति ही सनातन संस्कृति रही है। यह सबसे समृद्ध और महान देवभूमि है। जिसकी यादगार तमाम मंदिर और यहाँ तक कि बच्चों के भी नाम देवताओं के रहे हैं।
सतयुग और त्रेतायुग के बाद संस्कारों में हुए परिवर्तन के कारण विकृति आ गई। और कलियुग बन गया। अब संसार को फिर से दैवयुग बनाने के लिए परमात्मा शिव का अवतरण होता है जिसकी यादगार महाशिवरात्रि पर्व है। कार्यक्रम में परमेश्वर दयाल, रामेश्वर दयाल, सियाराम, गजेंद्र भाई आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें