न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
स्थानीय आदर्श नगर निवासी इंद्रमोहन गौड़ के पुत्र शशांक गौड़ ने (इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस) में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पूरे देश में टॉप किया है। उनके पिता विकास भवन में कार्यरत हैं। गौड़ ने संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज से कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण की। इस परीक्षा में टॉपर आने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। शशांक के एक छोटा भाई व छोटी बहन है।