फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गांव में छाया मातम, गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अहरई निवासी विपिन की इगलास क्षेत्र के गांव भरतपुर में हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया। उसके शव का बेहद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विपिन पुत्र निरंजन सिंह निवासी गांव अहरई मुरसान अपने परिवार के साथ फरीदाबाद में रहता था। सोमवार की सुबह विपिन अपनी मौसी के गांव भरतपुर थाना इगलास पहुंच गया था। इस दौरान उसकी तीन लोगों ने ट्यूबवेल पर ले जाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की हत्या की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव अहरई लाया गया। इसके बाद शव का दाह संस्कार कर दिया गया है। बताया जाता है कि विपिन की शादी अभी करीब दो साल पहले हुई थी। उसके दो बड़े भाई भी हैं। विपिन फरीदाबाद में एक स्कूल की बस का चालक था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें