फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: सुबह छाया कोहरा, रेंग-रेंगकर चले वाहन, दिन में भी लाइट जलाकर आते-जाते दिखाई दिए चालक

Tue, 06 Dec 2022 05:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

लोगों को सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। सर्दी बढ़ने के साथ बाजार में गर्म कपड़ों की खरीद के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
कोहरे में लाइट जलाकर चलते वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की सड़कों पर सोमवार की सुबह कोहरे की घनी चादर छाई रही। कोहरा छाने से यातायात प्रभावित हुआ। वाहन चालक दिन में भी लाइट जलाकर आते-जाते दिखाई दिए। लोगों को सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। सर्दी बढ़ने के साथ बाजार में गर्म कपड़ों की खरीद के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इससे दुकानदारों के चेहरे खुशी से खिले हुए नजर आए।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दिसंबर माह की शुरुआत से मौसम और सर्द हो गया है। सोमवार की सुबह लोग जागे तो सड़कों पर कोहरा छाया था। कोहरे के कारण शहर के आगरा रोड, अलीगढ़ रोड आदि मुख्य मार्गों पर वाहन धीमी गति से चलते हुए दिखे। सर्द हवाएं लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही थी।

सर्दी से बचने के लिए लोग धूप में शरीर को सेकते हुए नजर आए। स्कूल जाने वाले बच्चे भी गर्म कपड़ों से लदे हुए नजर आए। शाम को फिर से सर्द हवाओं से गलन बढ़ गई। वहीं अचानक सर्दी बढ़ने के तापमान में भी गिरावट आई है। सर्दी से बचने के लिए लोग स्वेटर जैकेट, कैप आदि की खरीदारी करने में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें