फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिलेभर में सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा रालोद

विज्ञापन
हाथरस : बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी व पार्टी के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल की बैठक जिलाध्यक्ष केशव देव चौधरी की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय पर हुई। बैठक में कहा गया कि रालोद सभी नगर पालिका, पंचायत और वार्डों में सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सपा के साथ जिले में नगर निकाय चुनाव को पूरे दम से लडे़गी। चुनाव में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को अभी से जुट जाना है। किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। जिले में पार्टी को और अधिक क्रियाशील एवं मजबूती दी जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल से दोनों नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों के अध्यक्षों एवं सभासदों का चुनाव लड़ने वाले पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता दो-दो प्रतियों में अपने आवेदन जलेसर रोड स्थिति शिविर कार्यालय राधिका डेयरी पर जमा करा सकते हैं। जिलाध्यक्ष केशव देव चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष केशव देव चौधरी, नगर निकाय चुनाव जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह परिहार, सचिन पचहरा, दीपू चौधरी, महेंद्र सिंह धनगर, महीपाल सिंह चौधरी, चंद्रकांत बधौतिया, धर्मवीर सिंह चौहान पूर्व जिलाध्यक्ष, यादवेन्द्र सिंह बघेल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, रोहिताश सिंह, मोनू गौतम सभासद, कोमल सिंह, प्रशांत कुमार गौतम, मनीपाल बधौतिया, कामराम, आरिफ, बच्चू सिंह, बनी सिंह, ओमवीर सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें