फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: एआरटीओ प्रशासन सहित कई कर्मचारी मिले गैरहाजिर

विज्ञापन
हाथरस: एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सिकंदराराऊ रोड स्थित सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन के आधार पर एआरटीओ प्रशासन सहित कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले। डीएम ने गैरहाजिर अधिकारी व कर्मचारी से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। वहीं एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए।
शासन के निर्देश पर जिले के विभागीय कार्यालयों को डीएम व सीडीओ द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। बुधवार को डीएम ने एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन अधिकारी लाला राम, प्रधान सहायक सतीश कुमार आर्य गैरहाजिर मिले। वहीं एआरटीओ का कार्यालय बंद पाया गया। इस कार्यालय में तैनात तीन कर्मचारी भी गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने संविदा/ आउटसोर्सिंग पर कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका के मांगे जाने पर आरआई संतोष कुमार ने बताया कि संविदा/आउटसोर्सिंग पर कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर नहीं बनाया गया है। डीएम ने सभी गैरहाजिर अधिकारियों/कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। गैरहाजिर सभी अधिकारियों/कर्मचारियों का एक दिन वेतन/मानदेय आहरित न करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें