न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति मुनिश्वर नाथ भंडारी, वरिष्ठ न्यायाधीश, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद की अध्यक्षता में 10 जुलाई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में बैठक की गई। वीसी में जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह प्रथम, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अखिलेश दुबे व चेतना सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने भाग लिया। इसमें अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।
कार्यपालक अध्यक्ष/कार्यवाहक न्यायमूर्ति मुनिश्वर नाथ भंडारी, वरिष्ठ न्यायाधीश, उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने सभी न्यायिक अधिकारियों व जिलाधिकारियों को कोरोना के गाइडलाइन का पालन करते हुए लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के निर्देश दिए।
जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी न्यायिक अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी से अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने और पूर्ण सहयोग करने के निर्देश दिए गए। वीडियो क्रॉफेंसिंग में प्रदेश के सभी जनपद न्यायाधीश, सभी प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, सभी पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, सभी जिलाधिकारी व सभी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामिल हुए।