फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: गोवंश के अवशेष मिलने से फैली सनसनी, गुस्से में भाजपाई

विज्ञापन
हाथरस: गायों के अवशेषों को जमीन में दबाते भाजपा नेता। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नौखेल के पास तालाब के किनारे एक गड्ढे में शनिवार की सुबह कटे हुए गोवंश के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर जाकर कुछ अवशेषों को सील कर मथुरा की फॉरेंसिक लैब भिजवा दिया है, जबकि बाकी अवशेषों को जमीन में दफन करा दिया गया। इस मामले की रिपोर्ट अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
भाजपा नेता कृष्णा यादव ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि मोहल्ला नौखेल के निकट तालाब के पास एक गड्ढे में गोवंश के सिर, हड्डी और पसली के अवशेष पड़े हैं। इसकी खबर कस्बे में तेजी से फैल गई, जिससे तालाब के किनारे काफी भीड़ जमा हो गई। कोतवाल प्रवेश राणा भी मौके पर पहुंच गए। भाजपा नेताओं का कहना है कि सबूत मिटाने के इरादे से इन अवशेषों को गड्ढे में दबा दिया गया है, लेकिन कुत्तों ने खाल और हड्ड्यिां गड्ढे से निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता ने कहा है कि इतनी सख्ती के बावजूद लोग गोकशी जैसी शर्मनाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस तरह के मामलों से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। कोतवाल प्रवेश राणा ने कहा कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अवशेषों को जांच के लिए मथुरा भेज दिया गया है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें