फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : युवाओं में संवेदना को जगाना होगा : प्रो.मनोज

विज्ञापन
हाथरस : गांव लहरा में विश्व शांति के लिए युवा कार्यक्रम में शामिल ब्रह्माकुमारी बहनें। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अलीगढ़ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र द्वारा गांव लहरा में विश्व शांति के लिए युवा अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रो. डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि युवा नशे और जुए की ओर जा रहा है और विध्वंसात्मक बन रहा है। उसके पीछे कारण उसकी संवेदनहीनता ही है। ब्रह्माकुमारीज संगठन की बहनों को नशा उन्मूलन और बेटी सशक्तीकरण के साथ लोगों खासकर युवाओं में संवेदना को जगाना होगा। संवेदना जगेगी तो सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रवक्ता गुलाबचंद्र शर्मा ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संगठन सत्य और ईश्वर से लोगों को जोड़ता है। बीके शांता बहन ने कहा इंसान की एक ही जाति है प्रेम और एक ही धर्म है शांति। बीके नीतू ने कहा कि सभी धर्मों की मान्य एक ही शक्ति परमात्मा शिव हैं। इस मौके पर नाटिका भी प्रस्तुत की गई। राजपाल पूनिया ने भी कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रबंधन जनप्रिय शर्मा व पूर्व फौजी भीमसेन ने किया। इस मौके पर दुर्गेश बहन, श्वेता बहन, मोनिका बहन, कोमल बहन, उमा बहन, रमा बहन, यतेंद्र आर्य, राजेश शर्मा, माधुरी शर्मा, मनेाज शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें