न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र में पुरदिलनगर मार्ग स्थित रेलवे लाइन के किनारे पर शनिवार की सुबह 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की शिनाख्त ओमप्रकाश (55 वर्ष) पुत्र इंद्रपाल सिंह निवासी मुगलगढ़ी के रूप में हुई।
ओमप्रकाश घर से खेत पर पानी लगाने की कहकर निकले थे और फिर वापस नहीं लौटे। परिवार वालों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इस बीच परिवार वालों को पुरदिलनगर मार्ग स्थित रेलवे लाइन के निकट जंगल में शव मिलने की सूचना मिली। परिवार वालों ने शव की शिनाख्त ओमप्रकाश के रूप में कर ली। मृतक के गांव में परिवार वालों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।