न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
यदि किसी ट्रक की बॉडी से सरिया, प्लास्टिक पाइप, लोहे की चादर आदि निकली हुई नजर आए तो उस वाहन का फोटो खींचकर भेजें। फोटो में वाहन का नंबर स्पष्ट आना चाहिए। उस वाहन पर संभागीय परिवहन विभाग द्वारा जुर्माना किया जाएगा। इसमें एक साल के लिए चालक को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। संभागीय परिवहन विभाग द्वारा 22 से 27 जून तक विशेष अभियान चलाएगा।
ओवरलोड वाहनों पर वाहनों संभागीय परिवहन विभाग द्वारा अब शिकंजा कसा जाएगा। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अब नागरिकों की मदद ली जाएगी। यदि नागरिक इस तरह का कोई वाहन देखें तो उसको फोटो खींचकर 9758390029 पर डालें। फोटो में वाहन का नंबर स्पष्ट दिखाई दे। फोटो में स्थान लिख दें। जिससे परिवहन विभाग वाहन पर जुर्माना लगा सके।
इस मामले में एआरटीओ प्रवर्तन लालराम का कहना है कि ऐसे वाहनों के खिलाफ 27 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। लोगों की जागरूकता से काफी दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सकता है।