फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बिना आधार कार्ड के यूरिया के बोरों की हुई धड़ल्ले से बिक्री, तीन लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में बिना आधार कार्ड के यूरिया की बिक्री करने के मामले में तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की है। जिले में यूरिया की हुई किल्लत के बाद ई पॉस मशीन के सत्यापन में यह हकीकत सामने आई है। अब कृषि विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जिले में यकायक हुई यूरिया की किल्लत को लेकर कृषि विभाग की ओर से ई पॉस मशीनों व स्टॉक का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन में कई ऐसी हकीकत सामने आई हैं, जिन्हें देखकर विभागीय अधिकारी भी दंग रह गए हैं। अब विभाग की ओर से इन उर्वरक विक्रेताओं को चिन्हित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने बताया कि चौधरी खाद भंडार ने 40टन, जौहरी ट्रेडर्स 589 टन, श्रीराम फर्टिलाइजर्स ने 8500 टन यूरिया की बिक्री बिना आधार कार्ड के की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में इन्हें नोटिस भी जारी किया है। अब इन सभी उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें