हाथरस : कस्बा के जलेसर रोड पर अवैध रूप से संचालित फैक्टरी पर छापामारी करते एसडीएम विजय कुमार शर्म?
- फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (सासनी)
कस्बा में जलेसर रोड स्थित श्रीराम फूड प्रोडक्ट की फैक्टरी पर शनिवार को उपजिलाधिकारी विजय शर्मा ने खाद्य सुरक्षा विभाग और श्रम विभाग की टीमों के साथ छापा मारा। टीम ने यहां से शीतल पेय और चूरन-चटनी के उत्पादों के नमूने लिए। तीन बालिकाओं को मजदूरी करते हुए पकड़ा गया। इन बालिकाओं को उनके माता-पिता के संरक्षण में दे दिया गया, जबकि श्रम कानून का उल्लंघन करने पर फैक्टरी मालिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए श्रम विभाग से कहा गया है।
उल्लेखनीय है कि इस फैक्टरी पर पूर्व में भी छापामारी करके नमूने लिए जा चुके हैं। फैक्टरी को सीज भी कर दिया गया था, लेकिन कुछ समय बाद इस सील को खोल दिया गया। एसडीएम का कहना है कि फैक्टरी संचालकों के पास इसके संचालन से संबंधित कोई भी कागजात या प्रमाणपत्र नहीं है। इस संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।