फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एसडीएम ने कस्बा के निजी अस्पतालों में मारा छापा

विज्ञापन
हाथरस : सासनी में श्री पूर्णानंद चिकित्सालय पर निरीक्षण करतीं एसडीएम अंजलि गंगवार। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी/हाथरस।
विज्ञापन

सासनी की एसडीएम अंजलि गंगवार ने कस्बे के निजी अस्पतालों में छापा मारा। इस दौरान कई चिकित्सक अपना क्लीनिक बंद कर भाग गए। छापे से झोलाछाप चिकित्सकों में खलबली मच गई।
स्थानीय प्रशासन को यह शिकायत मिल रही थी कि कस्बे में झोलाछाप इलाज कर रहे हैं। कुछ ऐसे चिकित्सक भी इलाज कर रहे हैं, जोकि दूसरी पद्धति से डिग्रीधारक हैं। इस पर एसडीएम सासनी अंजलि गंगवार ने निरीक्षण किया। सासनी कस्बे के आगरा अलीगढ़ मार्ग पर स्थित सब्जी मंडी पर नव ज्योति नर्सिंग होम पर जांच की गई। नर्सिंग होम पर व्यवस्था ठीक पाई गई। पथवारी रोड स्थित पूर्णानंद चिकित्सालय पर निरीक्षण के दौरान डॉ. लोकेश शर्मा मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपनी पैथी में उपचार करते मिले। कागजात मांगने पर चिकित्सक द्वारा दिखाए गए। इससे एसडीएम संतुष्ट नजर आई। कस्बे में अन्य जगह भी छापेमारी की गई तो कई चिकित्सक दुकान बंद कर गायब हो गए। एसडीएम अंजलि गंगवार ने बताया कि कस्बा में चिकित्सकों के यहां जांच की गई थी। कुछ मौके पर नहीं मिले। जांच रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें