फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछापों के दवाखानों पर एसडीएम ने की छापेमारी

Sat, 10 Jun 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,हसायन/ हाथरस।
विज्ञापन
डाक्‍टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन ने भी अभियान छेड़ दिया है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सिकंदराराऊ ज्योत्सना बंधु ने पूरे दलबल के साथ हसायन में झोलाछाप डॉक्टर्स के यहां छापेमारी की। कार्रवाई से डॉक्टरों में खलबली मची रही। हालांकि छापेमारी की भनक लगने पर डॉक्टरों दुकान छोड़कर भाग गए। एसडीएम ने इनके यहां दवाएं चेक कीं और मरीजों से भी बात की, लेकिन डॉक्टर्स मौजूद नहीं होने से इनकी डिग्रियों की जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन


दरअसल, डीएम से शिकायत की गई थी कि हसायन में बड़े पैमाने पर झोलाछाप डॉक्टर्स का नेटवर्क चल रहा है। जहां सस्ते के चक्कर में मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। डीएम ने एसडीएम सिकंदराराऊ को जांच और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम ज्योत्सना बंधु ने शनिवार की दोपहर को कस्बे में दो डॉक्टर्स के यहां जांच की, लेकिन दोनों ही मौके से नदारद मिले। एसडीएम ने इन सभी को हिदायत दी है कि यदि कोई भी बिना डिग्री के प्रेक्टिस करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें