कोतवाली पर मौजूद बुजुर्ग दंपती।
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
कोतवाली पर थाना दिवस की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम एवं सीओ उस भावुक हो गए जब क्षेत्र के गांव नगला मनी निवासी बुजुर्ग छित्तर सिंह अपनी बूढ़ी पत्नी के साथ कोतवाली पर शिकायत करने पहुंचे। शिकायत करते हुए उन्होंने बताया कि बहू-बेटे ने तीन दिन से उनको खाना नहीं दिया है और घर से निकाल दिया है।
इतना सुनते ही एसडीएम ने उन दोनों के लिए बाजार से फल आदि मंगवाकर दिए। यह देखकर थाना दिवस में मौजूद सभी लोग एसडीएक अंजलि गंगवार की प्रशंसा करते नहीं थक रहे थे। इधर, एसडीएम के निर्देश पर पुलिस बुजुर्ग दंपती के बहू एवं बेटे को कोतवाली ले आई। समाचार लिखे जाने तक दोनों कोतवाली में ही बैठे थे।